Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

10 से 24 फरवरी तक चलेगा फायलेरिया दवा सेवन अभियान, जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

10 से 24 फरवरी तक चलेगा फायलेरिया दवा सेवन अभियान, जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
शहडोल

 सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामूहिक दवा सेवन (एम.डी.ए.) अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी श्री हनुमान प्रसाद नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड सोहागपुर के समस्त ग्रामों में 10 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक फायलेरिया (हाथीपांव) रोग की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों एवं घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और गठित दलों के माध्यम से दवाओं का सेवन कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 10, 11 एवं 12 फरवरी को जिले में बनाए गए बूथों पर दवा सेवन कराया जाएगा। इसके लिए सोहागपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में 01 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् ,07 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 08 सेक्टर, 62 उप स्वास्थ्य केंद्र, 77 ग्राम पंचायत, 156 ग्राम आरोग्य केंद्र, 247 प्राथमिक विद्यालय
72 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल, 22 छात्रावास, 302 आंगनवाड़ी केंद्र पर दवा वितरण हेतु बूथ बनाए गए हैं।
14 से 20 फरवरी तक बूथ दिवस में दवा सेवन से वंचित लोगों को घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी, वहीं 21 से 24 फरवरी तक मॉप-अप राउंड के अंतर्गत शेष लोगों को दवा का सेवन कराया जाएगा।
वर्ष 2025 में सोहागपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में एम.डी.ए. अभियान के दौरान 11 फायलेरिया संदिग्ध रोगी चिन्हित किए गए थे। जिले में अब तक 31 फायलेरिया प्रभावित व्यक्ति पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में 27 हाइड्रोसिल संदिग्ध रोगी सामने आए थे, जिनमें से जिले में अब तक 231 हाइड्रोसिल रोगियों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि कुछ व्यक्तियों में दवा सेवन के बाद सिर दर्द, बदन दर्द, पेट दर्द, उल्टी जैसे अस्थायी लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। ये लक्षण दवा के प्रभाव के कारण अस्थायी होते हैं। फायलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं दवा का सेवन करें एवं अपने आसपास के लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें। यह बीमारी किसी को भी हो सकती है।
बताया गया कि वर्ष में एक बार 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी को निर्धारित मात्रा में डीईसी (डाय-इथाइल कार्बामैजीन) एवं एल्बेंडाजोल दवा का सेवन कराया जाना आवश्यक है।
दवा खाली पेट नहीं लेनी है तथा एल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खानी है।
दवा की निर्धारित मात्रा है 02 से 05 वर्ष: 01 डीईसी  01 ,एल्बेंडाजोल, 06 से 14 वर्ष: 02 डीईसी + 01 एल्बेंडाजोल
15 वर्ष से अधिक: 03 डीईसी + 01 एल्बेंडाजोल अभियान के अंतर्गत सोहागपुर जनपद पंचायत के 156 ग्रामों में दवा का सेवन कराया जाएगा। इन ग्रामों की कुल जनसंख्या 2,16,603 है, जिसमें से 1,96,838 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 315 टीमों का गठन किया गया है, जिनकी निगरानी 70 सुपरवाइजरों द्वारा की जाएगी।
  बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का, सुश्री अर्चना मिश्रा, श्री गैलेक्सी नागपुरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments