बिरसिंहपुर पाली
बिरसिंहपुर पाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गंजरा नाला बाईपास के पास एक पिकअप वाहन पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में शिब्बू सोनकर, पिता बालचंद सोनकर, उम्र लगभग 24 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बाईपास पर मौजूद टर्निंग में कटिंग पूरी नहीं काट पाने के कारण हुई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है, वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, एक की मौत चार घायल और इलाज जारी है।
0 Comments