हिरदेनगर क्षेत्र से खनिज रेत के तीन ओव्हर लोड वाहन जप्त
मंडला
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है।
प्राप्त शिकायतों के आधार पर तथा कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार 29 जनवरी को हिरदेनगर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खनिज रेत के ओव्हर लोड परिवहन में संलिप्त तीन वाहन, वाहन डम्फर क्रमांक एमपी 20 जेडजे 1596, वाहन डम्फर क्रमांक एमपी 52 एच 0448 एवं वाहन डम्फर क्रमांक सीजी 13 एएस 3675 को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया।
जप्त वाहन के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।
0 Comments