प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना हेतु आवेदन ऑनलाइन
शहडोल
सहायक श्रमायुक्त शहडोल श्री सूर्यकांत सिरवैया ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पेंशन योजना है। रेहड़ी-पटरी वाले, कूड़ा बीनने वाले, रिक्शा चालक, दिहाड़ी श्रमिक एवं अन्य असंगठित श्रमिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना हेतु आयु 18 से 40 वर्ष’ मासिक आयरू 15,000 रूपये या उससे कम वे लोग पात्र होंगे। 60 वर्ष की आयु के बाद 3,000 रूपये मासिक पेंशन,’ लाभार्थी की मृत्यु पर पति/पत्नी को 50 प्रतिषत पेंशन का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि उक्त के लिए पंजीयन’ नजदीकी सीएससी केंद्र या ऑनलाइन maandhan-in पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
0 Comments