पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ *श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के मार्गदर्शन में जिले में *“महिला सुरक्षा – स्वतंत्रता – सम्मान अभियान”* को निरंतर सुदृढ़ एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा समाज में महिला अधिकारों एवं संवेदनशीलता के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।
अभियान के तहत *नीड, परी, भरोसा, सहारा एवं आसरा* नामक विशेष महिला पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा उपायों, आत्मरक्षा कौशल एवं उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान कर रही हैं।
इसी कड़ी में दिनांक *16 जनवरी 2026* को *बड़ागांव एवं कुड़ीला* क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा *“भरोसा वर्ग”* के अंतर्गत महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को दैनिक जीवन में उपयोगी आत्मरक्षा के सरल तरीकों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से निम्न विषयों पर जानकारी दी गई—
* आत्मरक्षा से संबंधित सहज एवं व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण
* व्यक्तिगत सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलू
* सहायता एवं आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करने की प्रक्रिया
महिलाओं को निम्न सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई—
* *महिला सहायता हेल्पलाइन : 1090*
* *साइबर अपराध सहायता हेल्पलाइन : 1930*
* *आपातकालीन पुलिस सेवा : 112*
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा यह विश्वास व्यक्त किया गया कि *महिला सुरक्षा – स्वतंत्रता – सम्मान अभियान* के माध्यम से महिलाएं स्वयं को अधिक सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त महसूस करेंगी। पुलिस एवं समाज के संयुक्त प्रयासों से यह पहल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।
0 Comments