Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

ठेकेदारों ने सौंपा ज्ञापन

ठेकेदारों ने सौंपा ज्ञापन
उमरिया अरुण विश्वकर्मा

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) में लागू की जा रही मेगा कॉन्ट्रैक्ट प्रणाली के विरोध में संजय गांधी ताप परियोजना में कार्यरत एमएसएमई संस्था में पंजीकृत सूक्ष्म एवं लघु ठेकेदारों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया है। ठेकेदारों ने आज परियोजना के मुख्य अभियंता (उत्पादन) को ज्ञापन सौंपते हुए इस नीति को तत्काल वापस लेने की मांग की।
ठेकेदारों का कहना है कि मेगा कॉन्ट्रैक्ट प्रणाली के तहत किए गए नए प्रावधानों के कारण संजय गांधी ताप परियोजना में कार्यरत सैकड़ों सूक्ष्म एवं लघु ठेकेदारों को निविदा प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसी कारण ठेकेदारों में व्यापक असंतोष व्याप्त है।
इस विरोध प्रदर्शन के तहत कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन, संजय गांधी ताप परियोजना ने ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया कि यदि यह नीति वापस नहीं ली गई, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वहीं, ठेकेदारों के समर्थन में पाली ब्लॉक कांग्रेस भी खुलकर सामने आई है। कांग्रेस नेताओं ने मेगा कॉन्ट्रैक्ट प्रणाली को आम लोगों और छोटे ठेकेदारों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे “तुगलकी फरमान” करार दिया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि
“भाजपा सरकार शुरू से ही पूंजीपतियों और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। मेगा कॉन्ट्रैक्ट प्रणाली उसी नीति की एक झलक है। यदि समय रहते मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने यह फैसला वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस इसके खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।”

कांग्रेस ने साफ कहा कि वह हर उस नीति का विरोध करेगी, जो आम जनता, छोटे व्यापारियों और लघु ठेकेदारों के हितों के खिलाफ है।

Post a Comment

0 Comments