Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

खबर का बड़ा असर: BSNL द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत शुरू, ग्रामीणों को जल्द मिलेगा राहत का पानी

खबर का बड़ा असर: BSNL द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत शुरू, ग्रामीणों को जल्द मिलेगा राहत का पानी
शहडोल गोहपारू राजेश यादव 

गोहपारू जनपद पंचायत अंतर्गत  काई ग्राम पंचायतो मे बीएसएनल दूरसंचार विभाग के द्वारा केवल बिछाने  के दौरान पाइपलाइन तोड़ी गई थी 
मीडिया में खबर छपने के बाद हरकत में आया दूरसंचार विभाग।

हफ्तों से बह रहा था हजारों लीटर पानी, लोग थे परेशान।

कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर शुरू किया सुधार कार्य


बीते दिनों दूरसंचार विभाग (BSNL) द्वारा केबल बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त की गई पेयजल पाइपलाइन का मुद्दा अब सुलझता नजर आ रहा है। मीडिया द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभाग की नींद टूटी और आज पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया।

गौरतलब है कि पाइपलाइन टूटने के कारण पिछले कई दिनों से हजारों लीटर साफ पानी सड़कों पर बह रहा था, जिससे न केवल जल संकट पैदा हो गया था, बल्कि रास्तों पर जलभराव के कारण राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों ने कई बार विभाग से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


जैसे ही मीडिया ने इस समस्या को फोटो और वीडियो के साथ उजागर किया, शासन-प्रशासन हरकत में आया। आज सुबह BSNL और संबंधित विभाग की तकनीकी टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों में खुशीः

मरम्मत कार्य शुरू होने पर मोहल्ले वासियों ने खुशी जाहिर की है। स्थानीय ग्रामीण ने कहा, "मीडिया की पहल की वजह से ही आज यह काम संभव हो पाया है, वरना प्रशासन सुनने को तैयार नहीं था।"

Post a Comment

0 Comments