उमरिया जिले के पाली स्थित कन्या शिक्षा परिसर में 21वीं सदी के जीवन कौशल को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ ‘सक्षम’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय अनुभव साझा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल हुए।
दिनांक 28 जनवरी 2026 को कन्या शिक्षा परिसर, पाली (जिला उमरिया) में 21वीं सदी के जीवन कौशल ‘सक्षम’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय अनुभव साझा कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला की मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग उमरिया, श्रीमती डॉ. पूजा द्विवेदी रहीं।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. बृजेश शर्मा, प्राचार्य DITE उमरिया, जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मान सिंह, SDOP पाली श्री शिव चरण बोहित एवं महिला एवं बाल विकास विभाग पाली की परियोजना अधिकारी श्रीमती मोनिका सिन्हा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाली श्रीमती सरिता जैन द्वारा की गई।
इस अवसर पर मंडल संयोजक श्री संजय पांडेय एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पाली की प्राचार्य श्रीमती ऊषा राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई ‘मेरी सीख’ गैलरी एवं ‘मेरी सीख’ कॉपियों का अवलोकन किया गया, जहाँ बच्चों की सक्रिय सहभागिता, रचनात्मकता एवं सीखने की प्रक्रिया की सभी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम में शिक्षकों, जनशिक्षकों, बीएसी, ब्लॉक स्रोत समन्वयकों, मास्टर ट्रेनर्स एवं हेड मास्टर्स द्वारा अपने-अपने अनुभव साझा किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में DPM श्री महारन प्रताप सिंह, ट्रेनिंग मैनेजर श्री संजय गौतम एवं शहपुरा BPM श्री उमेश वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यशाला का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
0 Comments