शहडोल/गोहपारू राजेश यादव
शहडोल जिले के गोहनारू थाना क्षेत्र के भुरसी नदी पैलवाह ओढा नाला सकरिया चोरबरहा नाला महुआटोला और गुल नदी बरहा खाड धनौहा नदी अंतर्गत आने वाले इन दिनों रेत माफियाओं और पुलिस की जुगलबंदी का केंद्र बन गई है। हैरानी की बात यह है कि जिनकी जिम्मेदारी कानून की रक्षा करना है, वही वर्दीधारी रात के सन्नाटे में रेत के अवैध कारोबार को फलने-फूलने में मदद कर रहे हैं।
रात 12 बजते ही शुरू होता है 'पीली मिट्टी' का खेल
स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गोहपारू क्षेत्र के नदी मे ' करीब 5 घाट' पर हर रात 12 बजे के बाद एक अलग ही नजारा होता है। जब पूरी दुनिया सो रही होती है, तब पुलिस की मिलीभगत से करीब 20 से अधिक ट्रैक्टर नदी का सीना चीरकर अवैध रूप से बालू (रेत) निकालते हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ियाँ न केवल वहां खड़ी रहती हैं, बल्कि माफियाओं के लिए 'पायलटिंग' का काम भी करती हैं।
विरोध करने पर ग्रामीणों को ही दी जा रही है धमकी
इस अवैध कारोबार का असर अब गांव की शांति और पर्यावरण पर पड़ने लगा है। जब जागरूक ग्रामीणों ने इस ट्रैक्टरों के शोर और अवैध उत्खनन का विरोध करते है , तो उन्हें माफियाओं के बजाय पुलिस के गुस्से का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उन्हें ही झूठे मुकदमों में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी है।
"हमने सोचा था कि पुलिस हमारी मदद करेगी, लेकिन यहाँ तो रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। जब ग्रामीण ट्रैक्टर रोकने का प्रयास करते हैं तो , तो पुलिस ने पुलिस ने ही डरा-धमका कर भगा जाता है
करीब 5 घाट बना माफियाओं का सुरक्षित ठिकाना
भुरसी नदी व अन्य 5घाट अब अवैध रेत उत्खनन का सबसे बड़ा अड्डा बन चुका है। इतनी बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों का चलना बिना प्रशासनिक मिलीभगत के संभव नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल एक सोची-समझी सेटिंग के तहत चल रहा है, जिसमें हर ट्रैक्टर के हिसाब से "एंट्री फीस" वसूली जा रही है।
ग्रामीणों का दबी दुबान जुबान मे यह सामने आया है कि एक गोहपारू थाना मे पदस्थ सिंगल स्टार का वर्दी धारी इस पूरे अवैध कारोबार में सम्मिलित है एवं रेत माफियाओं का भाग आजमा रहा है रेत माफियाओ से सेवा शुल्क लेकर एंट्री दी जाती है एक रात 2500 महीना 25 हजार वही सिंगल स्टाइल का वर्दी धारी गोहपारू थाना में कई सालों से पदस्थ है अवैध कारोबार में एंट्री दी जाती है रेत माफियाओं ने भाग के सहारे कर रहे अपने रेत का अवैध कारोबार वही रेत माफियाओ सिंगल स्टार की वर्दी धारी से से व्हाट्सएप्प कॉलिंग होती है अगर कॉल डिटेल देखा जाए तो सच सामने आ जाएगा हालांकि संवेदनशील पुलिस अधीक्षक महोदय संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किए हैं कि सभी थाना क्षेत्र मे अवैध कारोबार में होने वाले पर ध्यान दें एवं कार्यवाही करें लेकिन संवेदनसील पुलिस अधीक्षक महोदय को अभी तक जानकारी नहीं लगी कि गोहपारू थाना में एक सिंगल स्टार का वृद्धि धारी अवैध कारोबार में सम्मिलित है एव रेत माफियाओ का भाग आजमा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भी सामने आया है कि अब्दुल जी होटल में भी फीस जमा कराई जाती है
0 Comments