मध्य प्रदेश सरकार की 'नल-जल योजना' के तहत बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन को बीएसएनल दूरसंचार विभाग के द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गोहपारू जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम देवरी पैलवाह करूआ व अन्य ग्राम पंचायत मे है, जहाँ बीएसएनल दूरसंचार विभाग ने पाइपलाइन को नुकसान पहुँचाया, जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रही है
जनता को हो रहा परेशानी
पाइपलाइन टूटने के कारण क्षेत्र के सैकड़ों घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय निवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ भीषण गर्मी/जरूरत के समय पानी की किल्लत है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की हरकत से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित विभाग मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित के अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है। जल्द सुधरवाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बीएसएनल दूरसंचार विभाग के ऊपर कब करवाई होगी बीएसएनल दूरसंचार विभाग जनता का मुसीबत तैयार कर दिया है गर्मी का सीजन आने वाला है और ग्रामीण एरिया में पानी की भारी किल्लत होगी जिसे सरकार द्वारा लाखों करोड़ों रुपए खर्च करके पाइप लाइन का कार्य कराया गया था उस पाइपलाइन को बीएसएनल दूरसंचार विभाग के द्वारा नष्ट कर दिया गया अब यह देखना होगा कर खबर प्रकाशित होने के बाद क्या कार्यवाहियां होती हैं
इनका कहना है
हमारे द्वारा बीएसएनल दूरसंचार के अधिकारियों से बात की गई है अब देखते हैं ठीक करवाते हैं कि नहीं करवाते हैं और पूरे पाइपलाइन तोड़ दिए हैं
उपयंत्री मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित रोहित मिश्रा
0 Comments