Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना जैतपुर पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन पर कार्यवाही, 06 मवेशियों के साथ वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शहडोल 

थाना जैतपुर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-  दिनांक 23.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने ग्राम कोटरी तिराहा पर घेराबंदी की। थाना जैतपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक MP18ZG3523 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए कुल 06 नग भैंस वंशीय पशु (04 नर एवं 02 मादा) पाए गए। ये पशु रस्सियों से बंधे हुए थे और भूख-प्यास से तड़प रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी:
अनुराग गौतम पिता लक्ष्मण प्रसाद गौतम (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम बरगवा 18, चौकी केशवाही।
भूषण दास पिता बिरजू पाव (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम बरगवा 18, चौकी केशवाही।
जब्त मशरुका:
पिकअप वाहन क्रमांक MP18ZG3523 (कीमती लगभग 5,00,000/- रुपये)
06 नग मवेशी (कीमती लगभग 80,000/- रुपये)
कुल मशरुका कीमती: 5,80,000/- रुपये
  आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पशुओं को बचरवार से लोड कर ग्राम कुदरी ले जा रहे थे। पुलिस ने पशुओं को सुरक्षित थाना परिसर में उतरवाया, जहाँ उनका चिकित्सीय परीक्षण (Veterinary Exam) कराया जा रहा है। आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 (1) (घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी जैतपुर एवं पुलिस दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Post a Comment

0 Comments