लीनेस क्लब के आधिकारिक दौरे में दिव्यांग बच्चे को व्हीलचेयर भेंट
धनपुरी
लीनेस क्लब बुढ़ार का आधिकारिक दौरा सृजाश्री कॉम्प्लेक्स स्थित ब्लिस बाइट्स में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस मंगला सिंघई, एरिया ऑफिसर लीनेस शोभना वशिष्ठ, डायरेक्टर लीनेस देव निधि सिंह एवं लीनेस क्लब जबलपुर की अध्यक्ष अर्चना साहू मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में क्लब की ओर से एक दिव्यांग बच्चे को व्हीलचेयर प्रदान की गई। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चे को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराकर दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बनाना है। अतिथियों ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, लीनेस प्रार्थना एवं ध्वज वंदना से हुआ। अध्यक्ष ली. बिंदा भगत, सचिव ली. अंजू दुआ एवं कोषाध्यक्ष ली. अर्चना ओझा ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। अतिथियों का कुमकुम तिलक से स्वागत किया गया तथा लकी ड्रॉ भी आयोजित हुआ। अंत में रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम का आत्मीय समापन हुआ।
0 Comments