रेडक्रास सोसायटी से पांच हजार रूपये कि उपलब्ध कराई गई सहायता
उमरिया
समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की शाखा उमरिया द्वारा एक सराहनीय और मानवीय पहल की गई है।कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक दंपत्ति को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की गई, बल्कि उनके बेहतर इलाज के लिए उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थान में व्यवस्था भी सुनिश्चित की रेड क्रॉस सोसायटी की इस पहल को जिले में मानव सेवा के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
उमरिया जिले के वार्ड क्रमांक 13 निवासी दंपत्ति लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। पति-पत्नी दोनों का इलाज चल रहा है, लेकिन सीमित आय और संसाधनों की कमी के कारण इलाज, यात्रा, दवा और दैनिक जरूरतों को पूरा करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया था। बीमारी के साथ-साथ आर्थिक संकट ने स्थिति को और अधिक जटिल बना दिया था, जिससे समय पर और बेहतर इलाज मिल पाना चुनौती बन गया था। ऐसे संवेदनशील समय में रेड क्रॉस सोसायटी शाखा उमरिया ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दंपत्ति की सहायता के लिए तत्काल कदम उठाते हुए पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता कलेक्टार धरणेन्द्र कुमार जैन के हाथो दिलाई गई ।
रेड क्रॉस सोसायटी के सतत प्रयासों और समन्वय से अब इस दंपत्ति का इलाज देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस भोपाल में सुनिश्चित किया गया है। एम्स भोपाल में इलाज मिलने से मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार की संभावना बढ़ेगी।
⏩रेड क्रॉस सोसायटी ने केवल तत्काल सहायता तक ही सीमित न रहते हुए दीर्घकालिक समाधान पर भी कार्य किया। संस्था के प्रयासों से पीड़ित दंपत्ति को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाया गया। इस योजना के तहत अब उनका इलाज कम खर्च या निःशुल्क हो सकेगा, जिससे आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा। यह कदम उनके लिए जीवन रक्षक साबित हो सकता है। इस दौरान रेड क्रॉस सोसायटी शाखा उमरिया के अध्यक्ष एवं कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन, सचिव राकेश शर्मा, जूनियर रेडक्रॉस मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मान सिंह ,सभापति अखिलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे ।
0 Comments