Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

साहस और संवेदनशीलता की मिसाल बना इंदौर का दंपति

साहस और संवेदनशीलता की मिसाल बना इंदौर का दंपति 
मंदसौर 

जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में इंदौर के दंपति ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की। आक्या गांव के पास एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें 6 बच्चे सहित 10 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे इंदौर निवासी श्री पंकज सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती अंजू सिंह ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। अंजू सिंह स्वयं घायल बच्चों को पुलिस वाहन में लेकर अस्पताल पहुंचीं, जिससे समय पर इलाज मिल सका। उनकी इस सराहनीय पहल पर दलौदा पुलिस ने दंपति को सम्मानित किया तथा राहवीर योजना के तहत ₹25,000 पुरस्कार के लिए नाम भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments