Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

खाद्य आपूर्ति विभाग भोपाल की गैस सिलेंडर को लेकर बड़ी कार्रवाई

खाद्य आपूर्ति विभाग भोपाल की गैस सिलेंडर को लेकर बड़ी कार्रवाई 
भोपाल संपादकीय

खाद्य विभाग भोपाल द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर में कम गैस होने की शिकायत पर सैनी इंडेन गैस एजेंसी जिनके प्रोपराइटर सुनील सैनी है के गैस गोदाम परिसर में खड़े वाहन क्रमांक UP78GT0294 में लोड गैस सिलेंडर की जाँच की बड़ी कार्रवाई की गई । 
 चंद्रभान सिंह जादौन जिला आपूर्ति नियंत्रक भोपाल के नेतृत्व में खाद्य विभाग के अधिकारि संदीप भार्गव सहायक आपूर्ति अधिकारी ,सफदर ख़ान, सुनील वर्मा, तृणाल जांभोकर और वसुंधरा पेंड्रो कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा जांच की गई।

शिकायत प्राप्त उपरांत बकानिया आईओसीएल डिपो से सैनी इंडेन गैस एजेंसी के 342 नग भरे गैस सिलेंडर वाहन क्रमांक UP78GT0294 में लोड होकर फ़र्म श्री बालाजी ट्रांसपोर्ट ग्वालियर के ट्रक ड्राइवर मोहम्मद सिराज द्वारा उक्त वाहन दिनांक 8/4/2026 को शाम को लोड कराकर आज दिनाक 9/4/2026 को प्रातः लगभग 12 घंटे बाद एजेंसी गोदाम ग्राम इमलिया में खड़ा हुआ, खाद्य विभाग को सूचना मिलने पर मौके पर उपस्थित हुए और कार्यवाही की गई , गैस सिलेंडर का तौल करने हेतु नाप तौल विभाग को बुलाया गया और नाप तौल करवाया गया । तौल में कुल 342 नैग में से 27 नग गैस सिलेंडर में 1 से 2.5KG गैस कम पाई गई, 05 नग गैस सिलेंडर जो डिपो से आए थे उनके कंपनी सील नहीं पाई गई शेष गैस सिलेंडर में गैस सही पाई गई 

मौके पर कार्यवाही करते हुए वाहन् क्रमांक UP78GT0294 और 342 नग भरे गैस सिलेंडर ड्राइवर से जप्त किए गए। उक्त वाहन को पुलिस थाना सूखी सेवनिया की अभिरक्षा में दिया गया, कम वजन के 310 नग गैस सिलेंडर अन्य कंपनी की गैस एजेंसी अभिषेक गैस एजेंसी को और शेष 310 नग गैस सिलेंडर आईओसीएल कंपनी के सुपुर्दगी में दिया गया।

Post a Comment

0 Comments