कलेक्टर ने नर्मदा घाट पर चलाया जल गंगा अभियान, की घाटों की सफाई,नगरीय क्षेत्र का निरीक्षण ,अतिक्रमण हटाने एवं बाजार को व्यवस्थित करने के दिए निर्देश
डिंडोरी में रविवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगर परिषद अमले के साथ नर्मदा घाट पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत घाटों की सफाई की । इस दौरान घाटों की साफ-सफाई के साथ ही जल संवर्धन के लिए उपस्थित जनों को शपथ दिलाया गया ,स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश देते हुए श्रीमती भदौरिया ने कहा जनभागीदारी और प्रशासनिक सहियोंग से नर्मदा के जल को स्वच्छ और अविरल रखा जा सकता है , नर्मदा घाट के किनारे फुटपाथ पर लगे पूजा पाठ की सामग्री के साथ-साथ पान मसाला गुटखा शैंपू को अलग कराया गया ,कलेक्टर ने सभी दुकानदारों को समझाया , एवं गुटका को तुरंत हटवाया गया, वहीं एसडीएम डिंडोरी को नशीले पदार्थ नर्मदा तट से हटाने के निर्देश दिए। सफाई के दौरान घाट पर साबुन लगाने वाले आम लोगों को हिदायत दी गई की मां नर्मदा का पानी हम सब पीते हैं तो उसे स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है नर्मदा में नहाते समय साबुन का उपयोग न करें ।
सफाई अभियान के पश्चात कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने नर्मदा नदी में मिलने वाले नालों का भी निरीक्षण किया जहां पर गंदे पानी को रोकने का कार्य सीवर लाइन कंपनी के द्वारा किया जा रहा है जिसका उद्देश्य नदी को स्वच्छ बनाए रखने हेतु शहर के नालों का पानी ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती ने एसडीएम डिंडोरी को शंकर घाट नाले के किनारे लगे अतिक्रमण को दो दिवस के अंदर हटाने के निर्देश । इसके पश्चात कलेक्टर ने नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर बस स्टैंड, सब्जी मंडी एवं गल्ला गोदाम क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्मदा में मिलने वाले नालों से अतिक्रमण हटाने, बस स्टैंड क्षेत्र को व्यवस्थित करने तथा सड़क किनारे संचालित सब्जी एवं मीट दुकानों को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश नगर पालिका को दिए।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने गल्ला गोदाम क्षेत्र में संचालित गतिविधियों को सुव्यवस्थित करते हुए। गल्ला गोदाम मैदान में एक सप्ताह के भीतर चौपाटी शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाना हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर नर्मदा सफाई अभियान में सक्रिय रूप से जुड़े दिव्यांग शिक्षक श्री शहीद खान सहित सेवादारों के कार्यों की सराहना की गई। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कहा कि जनसहभागिता से ही नर्मदा की स्वच्छता एवं अविरलता सुनिश्चित की जा सकती है।
उन्होंने नगर परिषद अधिकारी को विद्युत ,साफ सफाई पानी, पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो सके।
साथ ही साथ कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में एक-एक दिन सामूहिक रूप से सफाई की जाए ताकि कॉलोनी वासियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर उस वार्ड की सफाई कर स्वच्छ रखा जा सके।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे पी यादव, डिंडोरी एसडीएम श्री राम बाबू देवांगन, सीएमओ नगर परिषद श्री अमित तिवारी, जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments