पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान 2026 का भव्य समापन
शहडोल
सिंहपुर मंडल में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान 2026 का समापन कार्यक्रम बड़े ही गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयसिंहनगर की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने भी संगठन की भूमिका और कार्यकर्ताओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री अमित मिश्रा जी ने प्रशिक्षण वर्ग के उद्देश्यों को बताते हुए कार्यकर्ताओं से इसे व्यवहार में लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश कुशवाहा द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन मंडल उपाध्यक्ष भानु प्रताप नापित एड,के द्वारा किया गया
इस अवसर पर राकेश कोल, प्रभाकर उपाध्याय, संदीप कुशवाहा, संदीप जायसवाल, मुकेश पाल, अमित पटेल, संजय यादव, नीलेश सिंह, कुबेर सिंह, मीरा यादव, राजकुमारी यादव, मानसी कुशवाहा, जानकी सिंह, पदम नाथ जायसवाल, सत्येंद्र जायसवाल, आर.के. विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, आराधना सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
0 Comments