Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बोलेरो वाहन के चोरी के प्रकरण का उमरिया पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया खुलासा

दो आरोपियों को जिला रीवा से गिरफ्तार कर चोरी गया वाहन एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकल जप्त
उमरिया संपादकीय

• पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी , अति.पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री सीताराम के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व मे पुलिस टीम को मिली सफलता

घटना का विवरण 

 दिनाँक 31.03.2026 को फरियादी महेश गुप्ता द्वारा थाना कोतवाली उमरिया को सूचना दी गई कि दिनाँक 31.03.2026 की रात्रि 03.00 बजे के करीब उसके घर के सामने खड़ी बोलेरो वाहन  अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर लिया गया है । फरियादी की सूचना पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रं. 128/26 धारा 303(2) बीएनएस अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम कर विवेचना मे लिया गया । 

पुलिस कार्यवाही का विवरण-

पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी द्वारा घटना को संज्ञान मे लेते हुए एसडीओपी उमरिया एवं थाना प्रभारी कोतवाली को वाहन एवं आरोपियों की शीघ्र पतासाजी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व मे थाना कोतवाली एवं तकनीकी सेल की टीमों का गठन कर टीमों को चोरी गये वाहन एवं अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु लगाया गया । पुलिस टीमों  द्वारा लगातार कार्य करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं फुटेज के आधार पर आरोपियों के संबंध मे आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई । प्राप्त साक्ष्य एवं सूचनातंत्र के माध्यम से आरोपियों के जिला शहडोल एवं रीवा से होने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर तत्काल पुलिस टीम को जिला रीवा हेतु रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी  अजीत पटेल पिता रामरूद्र पटेल उम्र 19 साल निवासी ब्यौहारी गोदावल रोड थाना ब्योहारी जिला शहडोल एवं जटाशंकर दुबे पिता स्व. गंगा प्रसाद दुबे उम्र 52 साल निवासी नेहरूनगर वार्ड नं 13/4 थाना सामान जिला रीवा म0प्र0 को हिरासत मे लेकर वाहन के संबंध मे पूछताछ की गई जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए वाहन बरामद कराया । पुलिस टीम द्वारा चोरी गया वाहन एवं आरोपियों द्वारा घटना मे प्रय़ुक्त मोटर साइकल जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है । 

बरामद सम्पत्ति –
• चोरी गई लाल रंग की बुलेरो वाहन क्र. एमपी 54 सी 0395 
• अपराध में प्रयुक्त उनकी हीरो एच एफ  डीलक्स मोटरसाईकिल

गिरफ्तार आरोपी –
01. अजीत पटेल पिता रामरूद्र पटेल उम्र 19 साल निवासी ब्यौहारी गोदावल रोड थाना ब्योहारी जिला शहडोल
02. जटाशंकर दुबे पिता स्व. गंगा प्रसाद दुबे उम्र 52 साल निवासी नेहरूनगर वार्ड नं 13/4 थाना सामान जिला रीवा म0प्र0

खुलासा व गिरफतार करने वाली टीम -
एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मदन लाल मरावी, उनि भूपेन्द्र पंत, उनि एस एन प्रजापति, प्र आर  प्रकाश पटेल, आर चंदन पाटीदार, आर रामचरण जाटव एवं तकनीकी सेल उमरिया से आरक्षक संदीप सिंह व आरक्षक सुनील सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments