कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न
उमरिया
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। बांधवगढ टाईगर रिजर्व व्दारा प्रकरणों का निराकरण समयसीमा में नहीं करने पर तथा डी ग्रेड में होने कि स्थिति में कडी नाराजगी व्यक्त की तथा उप संचालक बांधवगढ को शिकायतों का निराकरण प्रमुखता के साथ करने के निर्देश दिए ।
बैठक में उन्होने मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त आवेदनों, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनो तथा जनसुनवाई,न्यायालयीन प्रकरणों,मानवाधिकार के पत्रों,फैक्ट न्यूज आदि की समीक्षा करते हुए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें।
कलेक्टर ने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग शिकायत मिलने पर हैंडपंप मरम्मत का कार्य सतत् रूप से जारी रखें ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से कहा कि शहर में वन वे मार्ग पर ट्राफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं,तथा समय पर सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है ।कलेक्टर ने जिले में डीजल एवं पेट्रोल के स्टोक की भी जानकारी ली।
⏩उन्होने कृषि विभाग से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि हार्वेस्टर बिना रीपर के जिले में नहीं संचालित हों। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को गौशालाओं में साफ सफाई,पानी,भूसे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग एवं सभी नगरीय निकायों से कहा कि पानी का सेंपल लेते हुए उसकी नियमित रूप से जांच की जाए ।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,अपर कलेक्टर पी के सेन गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या, संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, अमित सिंह,एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह,एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले,डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद सीईओ मानपुर प्रत्यूष श्रीवास्तव,डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज सहित अन्य जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments