Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न

जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न
उमरिया

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में जिला टास्क फोर्स समिति बालक एवं कुमार श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम कि बैठक संपन्न हुई। बैठक में अधिनियम के क्रियान्वयन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एवं समन्वयक राज्य शिक्षा केन्द्र जिला उमरिया को विद्यालय से अनुपस्थित बालको को शिक्षा से जोडने हेतु नजदीकी विद्यालयों में प्रवेश कराने के संबध में निर्देश दिये गये एवं बालको एवं किशोर श्रमिकों के नियोजन के प्रभावी रोकथाम के लिये सभी सदस्यो को कलेक्टर व्दारा निर्देशित किया गया । अनुपस्थित बच्चों को मजदूरी के कार्यों में नियोजित करने बाले नियोजकों पर बालक एवं कुमार श्रमिक के विशेष निगरानी रखे जाने हेतु सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया।

भिक्षावृति के कार्यों में लगे हुये बालकों को रोकने के लिये महिला बाल विकास विभाग एवं अन्य सदस्यो को समझाईश दिये जाने एवं इसकी सूचना तत्काल जिला पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन उमरिया को दिये जाने के निर्देश दिये गये। जिला शिक्षा अधिकारी उमरिया, जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी, जिला शिक्षा केन्द्र उमरिया की निर्देशित किया गया, कि विदयालय से लगातार 30 दिन से अनुपस्थित बालको द्वारा कौन सा कार्य किया जा रहा है इसकी जानकारी संकलित कर जिला टास्कफोर्स समिति को 7 दिवस में प्रस्तुत करें। 

⏩विदयालय के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक विद्यालय से अनुपस्थित बालको की सूचना बालक एवं कुमार श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम , संशोधित अधिनियम के उपनियम  में निर्दिष्ट जिला टास्कफोर्स समिति के नोडल अधिकारी को अनुपस्थिति की सूचना प्रस्तुत करें। जिला टास्कफोर्स समिति के सभी सदस्यो को बालक एवं कुमार श्रमिकों के नियोजन के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर निर्देशानुसार जानकारी तत्काल श्रम विभाग उमरिया एवं पेंसिल पोर्टल पर दर्ज कराये जाने की जानकारी दी गई । विमुक्त कराये गये बाल श्रमिक को विदयालय में प्रवेश एवं उनके परिवार को व्यवसाय से जोडने के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।

Post a Comment

0 Comments