Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

84 हज़ार से अधिक की हाथ भट्टी मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त
आबकारी अधिनियम के 6 प्रकरण पंजीबद्ध

कटनी 
 जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी विभाग वृत्त कटनी क्रमांक 1, 2 एवं 3 की संयुक्‍त टीम द्वारा वृत्‍त कटनी क्रमांक 2 में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में ग्राम मछरियाडेरा, तिलियनपर में दबिश दी गई ।
          जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने बताया कि दविश के दौरान 14 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 825 किलोग्राम महुआ लाहन जब्‍त किया गया। जब्‍त हाथ भट्टी शराब एवं महुआ लाहन की कीमत 84 हजार से अधिक आंकी गई है। जब्‍त महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया गया। इस कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं 34 (1) च के तहत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। 

          इस कार्यवाही में वृत्त क्रमांक 02 प्रभारी अतुल कुटार, आबकारी उप निरीक्षक केशव उइके, आंचल प्रजापति, आबकारी आरक्षक राजेश गौंटिया, वीणा ब्रह्मवंशी और राम सिंह का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments