Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना धनपुरी द्वारा नगर पालिका धनपुरी वाहन पार्किंग स्थल से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना धनपुरी द्वारा नगर पालिका धनपुरी वाहन पार्किंग स्थल से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शहडोल

धनपुरी पुलिस को मिली सफलता। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.02.26 फरियादी अमित सिंह बघेल पिता स्व. सुरेश सिंह बघेल उम्र 36 साल निवासी आदर्श कालोनी वार्ड नं. 01 बुहार हाल सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका धनपुरी थाना धनपुरी व्दारा थाना में रिपोर्ट किया गया। दिनांक 19-20.02.2026 की दम्यानी रात कोई अज्ञात चोर के व्दारा नगर पालिका धनपुरी के सामने बने पार्किंग स्थल में रखे 05 ट्रैक्टरो का टर्मिनल वायर, स्काई लिफ्टर (विद्युत वाहन) का 50 मीटर कॉपर बायर, 02 नग 90 वॉट की LED लाईट कीमती करीबन 20,000 रूपये का चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना धनपुरी में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 303(2) बी. एन. एस. पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी राजेन्द्र सोनकर पिता सन्ना सोनकर उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 07 अंबेडकर नगर बुढ़ार थाना बुढ़ार जिला शहडोल (म.प्र.) को दिनांक 23.02.2026 को गिरफ्तार कर चोरी गई टर्मिनल बावर, कॉपर वायर, 02 नग 90 वॉट की LED लाईट, घटना में प्रयुक्त हैक्स-ब्लेड जप्त किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो के नेतृत्व में, सउनि भूपेन्द्र सिंह, प्र.आर. दिनेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राम नाथ, राजू प्रसाद, गेंद सिंह, आरक्षक लखन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Post a Comment

0 Comments