Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा गाँजे के मामले में 03 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

*थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा गाँजे के मामले में 03 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार
शहडोल 
 
ब्यौहारी पुलिस द्वारा 87 किलो गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी जो वर्ष 2023 से फरार था जिसे गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय प्रस्तुत किया गया थाना ब्यौहारी के अपराध क्रमांक 344/23 एनडीपीएस एक्ट में फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में 87 किलो गांजा जप्त किया गया था घटना के पश्चात आरोपी फरार हो गया जो काफी तलाश करने के नही मिल पाया था। 
घटना में प्रयुक्त वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा अकलतरा थाना क्षेत्र का होना पाया गया। वाहन मालिक से जाकर पूछताछ करने पर पता चला कि उसके द्वारा वाहन का विक्रय कर दिया गया था । जिसे  इमरान पिता मुबारक खान ने खरीद कर उक्त गांजे की तस्करी की थी । बिलासपुर स्थित ऑटो डील के माध्यम से आरोपी इमरान का पता लगाया गया जिसे दिनांक 24.02.2026 को  गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है
सराहनीय भूमिका- फरार आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना ब्यौहारी के निरी. थाना प्रभारी जियाउल हक एव अधिनस्थ    स्टाफ उनि बालकरण प्रजापति,  प्र.आर. हीरा सिंह, आर. गंगा सागर गुप्ता, की महत्वपूर्ण  भूमिका रही है ।

Post a Comment

0 Comments