🔸उपतहसील समनापुर में समीक्षा बैठक आयोजित
डिंडोरी
उपतहसील समनापुर में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव द्वारा पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों की स्थिति, राजस्व वसूली, साइबर तहसील, फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी, आरओआर अद्यतन एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की पटवारी हल्का-वार समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने, अभिलेखों के समय पर अद्यतन करने तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में संबंधित राजस्व अधिकारी एवं पटवारी उपस्थित रहे।
0 Comments