🚨“संवेदनशील सुनवाई, त्वरित निराकरण :—
व्यावसायिक उत्कृष्टता और संवेदनशील व्यवहार पर केंद्रित जिला स्तरीय प्रशिक्षण
समर्पण, संवेदनशीलता और समयबद्धता : सीएम हेल्पलाइन निराकरण में उत्कृष्टता का संकल्प
टीकमगढ़
जनविश्वास सुदृढ़ करने की दिशा में जिला पुलिस टीकमगढ़ का सशक्त पहल
दिनांक 22 फरवरी 2026 को टीकमगढ़ स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के नेतृत्व में जिले के *समस्त थानों में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण* में संलग्न *प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों* हेतु एक दिवसीय *प्रशिक्षण कार्यशाला* आयोजित की गई।
कार्यशाला का *मुख्य उद्देश्य* सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के *गुणवत्तापूर्ण, त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण* हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की *कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़* करना था।
👉 *पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई* ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले द्वारा पूर्व में चार बार प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके समर्पित एवं अनुकरणीय कार्य की सराहना की।
*अपने मार्गदर्शन उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक महोदय* ने कहा कि *सीएम हेल्पलाइन केवल शिकायत निवारण की प्रक्रिया नहीं, बल्कि शासन एवं नागरिकों के मध्य विश्वास सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम* है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता, धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यशाला में *शिकायतों के प्रभावी वर्गीकरण, प्राथमिकता निर्धारण एवं चार-स्तरीय निराकरण प्रणाली* के अंतर्गत चिन्हांकन की प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी वर्तमान परिदृश्य के अनुरूप अपनी व्यावसायिक दक्षता को निरंतर अद्यतन रखें तथा अपने व्यवहार में संयम, शालीनता एवं नागरिकोन्मुख दृष्टिकोण अपनाएँ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली रविभूषण पाठक, थाना प्रभारी देहात चंद्रजीत यादव सहित जिले के सभी थानों से आए प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि जिला पुलिस टीकमगढ़ नागरिकों की अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरा उतरते हुए सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्टता की परंपरा को निरंतर बनाए रखेगी तथा सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के मूल मंत्र को सर्वोपरि रखेगी।
0 Comments