Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

शासकीय नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 शासकीय नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 
शहडोल

थाना जयसिंहनगर में फरियादिया साधना पटेल पति पुष्पेन्द्र पटेल, निवासी ग्राम झिरियाटोला द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर आरोपीगण रामचरित द्विवेदी एवं अनुराग द्विवेदी, दोनों निवासी जमुनिहा, के विरुद्ध आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर छलपूर्वक धोखाधड़ी कर फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार कर धनराशि प्राप्त करने संबंधी शिकायत दर्ज की गई।

 आरोपियों द्वारा फरियादिया एवं उसकी सहेली मायावती सिंह गोंड से कुल ₹1,49,704/- नगद एवं फोन-पे माध्यम से विभिन्न किश्तों में प्राप्त किए गए तथा कूटरचित नियुक्ति आदेश तैयार कर प्रदान किए गए।

 जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित ग्राम पंचायतों में उक्त पद पूर्व से ही भरे हुए थे एवं आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की गई।

 प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्पश्चात् त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

 सराहनीय भूमिका– उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरी. अजय कुमार बैगा के नेतृत्व में सउनि. अनिल गौतम, प्र.आर. रुस्तम सिंह, आर. रोहित यादव, आर. धीरशाह, आर. अंकित यादव, म.आर. खुशबू लोधी की सराहनीय भूमिका रही। 

Post a Comment

0 Comments