बड़ी भीट तालाब में सार्वजनिक शौचालय एवं महिलाओं के लिए स्नानागार बनाने के दिए निर्देश
शहडोल
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी ने नगर पालिका शहडोल अंतर्गत सरफा बांध एवं बड़ी भीट तालाब सहित नगर में प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सरफा बांध स्थित नवीन जल शोधन संयंत्र में छोटा पैदल पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा जल परीक्षण प्रयोगशाला को यथाशीघ्र संचालित करने के साथ ही पंप गृह में खराब पड़ी जल मोटरों की मरम्मत कराकर नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने बड़ी भीट तालाब का निरीक्षण कर तालाब परिसर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण एवं महिलाओं के लिए पृथक स्नानागार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही तालाब में प्रगतिरत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु उपयंत्री को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री श्री एस.एस. तोमर, जल प्रदाय विभाग से श्री अनिल मिश्रा तथा नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments