आज से प्रारंभ होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान
उमरिया
डी.ई.सी. एल्बेंडाजोल आइवरमेक्टिन की गोली का सेवन करने से मनुष्य के शरीर में स्थित फाइलेरिया के कृमि नष्ट हो जाते हैं जिससे यह बीमारी एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती। दवा खाने से कृमि के मरने पर बुखार, उल्टी, सिर दर्द या चक्कर आ सकते हैं, जो कि दवा का प्रतिकूल प्रभाव है और ये लक्षण कुछ समय के बाद स्वयं समाप्त हो जाते हैं। फाइलेरिया से बचाव हेतु दवाई का सेवन करना ही सशक्त माध्यम से है । उक्त आशय के विचार कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से पाली विकासखंड में प्रारंभ हो रहे अभियान की समीक्षा करते हुए व्य क्त किए ।
उन्होने कहा कि फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए डी.ई.सी. की गोली की सालाना खुराक सभी पात्र व्यक्तियों को लेना आवश्यक है। उन्होने अपील करते हुए वे स्वयं दवा का सेवन करें तथा अपने परिवार एवं आस-पास के लोगों को भी दवा सेवन के लिए प्रेरित करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा व्ही एस चंदेल ने बताया कि उमरिया जिले के पाली विकासखंड में 10 से 24 फरवरी 2026 तक एमडीए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान एक लाख से अधिक लोगो को डीईसी , एलवेंडाजोल एवं आईवरमेक्टिन की गोली उंचाई अनुसार सेवन कराई जाएगी । उन्होने बताया कि 10 से 13 फरवरी तक बूथ बनाकर स्कूएल, कालेज एवं हास्टल मे दवा का सेवन कराया जाएगा। 14 से 19 फरवरी तक घर घर भ्रमण कर दवा का सेवन तथा 21 से 24 फरवरी तक छूटे हुए लोगो को दवा का सेवन कराया जाएगा । दवा सेवक, अपने समक्ष में ही दवा का सेवन कराएंगे । दवा गर्भवती मताओ, अत्याधिक वृध्द तथा गंभीर रूप से पीडित व्यक्तियो को नही खिलाई जाएगी ।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता,संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह, एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज सहित अन्य जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments