हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की तैयारियाँ पूर्ण, परीक्षाएं 10 फरवरी से
शहडोल
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शहडोल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षाएँ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की जाएंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमरनाथ सिंह ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान संयम एवं आत्मविश्वास बनाए रखें तथा बिना किसी दबाव के अपनी तैयारी के अनुसार परीक्षा दें। अभिभावकों से भी विद्यार्थियों को सकारात्मक वातावरण देने का आग्रह किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हायर सेकेंडरी की परीक्षाएँ 10 फरवरी से प्रारंभ होकर 7 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षाएँ प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
निर्धारित समय के पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उत्तर पुस्तिकाएँ एवं प्रश्न पत्र निर्धारित समयानुसार वितरित किए जाएंगे। परीक्षा संचालन के दौरान अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विषयवार परीक्षा कार्यक्रम 10 फरवरी को अंग्रेजी 13 फरवरी को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंड्री मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, 14 फरवरी को बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला, पखावज, 16 फरवरी को संस्कृत, 17 फरवरी को ड्राइंग एंड डिजाइन, 18 फरवरी को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलीमेन्ट्री ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स, यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राईग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबंध, पोषण एवं वस्त्र विज्ञान, 19 फरवरी को मनोविज्ञान, 20 फरवरी को नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क, शारीरिक शिक्षा, एआई 21 फरवरी को कृषि, होम साइंस, अकाउंटेंसी, 23 फरवरी को बायोलॉजी, 25 फरवरी को गणित, 26 फरवरी को राजनीतिक शास्त्र, 27 फरवरी को इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस, 2 मार्च को समाज शास्त्र, 5 मार्च को भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, 6 मार्च को उर्दू, मराठी, 7 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षाएं संचालित होंगी। परीक्षा का कार्यक्रम मण्डल की वेबसाइट ूूूण्उचइेमण्दपबण्पद पर भी देखी जा सकती है।
इसी प्रकार हाई स्कूल की परीक्षा 13 फरवरी 2026 को उर्दू, 14 फरवरी 2026 को एआई के अंतर्गत समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी। 17 फरवरी 2026 को अंग्रेज़ी तथा 19 फरवरी 2026 को संस्कृत, 20 फरवरी 2026 को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, मूक-बधिर एवं दृष्टिहीन छात्रों के लिए निर्धारित विशेष विषयों के साथ-साथ चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज एवं कंप्यूटर विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 24 फरवरी 2026 को गणित (स्टैंडर्ड एवं बेसिक) की परीक्षा होगी। 27 फरवरी 2026 को विज्ञान, 2 मार्च 2026 को सामाजिक विज्ञान तथा 6 मार्च 2026 को हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएंगी।
0 Comments