Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस के द्वारा प्रारंभ किया गया “नदी बचाओ आंदोलन”

उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हल-फल नदी एवं भदार नदी के संरक्षण और जनसुविधाओं को लेकर कांग्रेस  के द्वारा प्रारंभ किया गया “नदी बचाओ आंदोलन” 
उमरिया अरुण विश्वकर्मा
अब एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इस आंदोलन को अब स्कूली छात्र-छात्राओं का भी खुला समर्थन मिलने लगा है, कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ समय पूर्व हल-फल नदी और भदार नदी के तट पर इस आंदोलन की शुरुआत की गई थी। आंदोलन का मुख्य उद्देश्य नदियों के संरक्षण के साथ-साथ वर्षों से लंबित चली आ रही नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर जनजागरण करना है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में इन नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है। अब इस आंदोलन में स्कूली छात्र-छात्राएं भी मैदान में उतर आए हैं। बच्चों ने नदियों को बचाने और पुल निर्माण की मांग को लेकर नारे लगाए। उनका कहना है कि नदी पार करने के लिए पुल नहीं होने के कारण उन्हें स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्रों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं किया गया तो उनकी शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आंदोलन में शामिल छात्रों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी पुल निर्माण की मांग की है, ताकि सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। 
 जनहित और भविष्य की पीढ़ी से जुड़ा हुआ मुद्दा है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार और संबंधित विभाग लंबे समय से इस समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।बार बार मांग करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नदी बचाओ आंदोलन के माध्यम से पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जब तक नदियों के संरक्षण और पुल निर्माण की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि बच्चों की भागीदारी के बाद प्रशासन इस गंभीर समस्या पर शीघ्र ध्यान देगा और हल-फल नदी व भदार नदी को बचाने वा पुल निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments