बलवंत ढाबा में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, 15.5 लीटर शराब जब्त, आरोपी पर आबकारी एक्ट में केस
अनूपपुर
चौकी सरई थाना करनपठार पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बलवंत ढाबा से अंग्रेजी व देशी शराब की कुल 15.5 लीटर मात्रा जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 9 हजार 910 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौकी सरई क्षेत्र अंतर्गत बलवंत ढाबा में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाबे पर दबिश दी। तलाशी के दौरान ढाबे में बिक्री के लिए रखी गई अवैध शराब बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान
19 पाव अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल्स नंबर-1 (लगभग 3.5 लीटर),
2 कार्टून अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल्स रम XXX (लगभग 4 लीटर),
1 कार्टून देशी प्लेन मदिरा के 43 पाव (लगभग 8 लीटर)
कुल 15.5 लीटर शराब जब्त की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सत्यम सिंह पिता अरुण सिंह मार्को, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चंदोल जिला शहडोल बताया, जो वर्तमान में बलवंत ढाबा, पयारी चौकी सरई थाना करनपठार में कार्यरत था। आरोपी शराब रखने व बेचने से संबंधित कोई वैध अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने मौके पर ही शराब को जप्त कर सील किया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में उपस्थित होने हेतु धारा 35 बीएनएसएस की नोटिस दी। मामले की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार बरकरे के निर्देशन में उप निरीक्षक मंगला दुबे, प्रधान आरक्षक कमल सिंह मसराम एवं प्रधान आरक्षक राम प्रसाद सिंह की अहम भूमिका रही।
0 Comments