स्वच्छता साथियों को मिल रहा है रोजगार और सम्मान
शहडोल दिनेश चौधरी
जिला समन्वयक स्वच्छता मिशन श्री दिनेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में प्रारंभ हुई वाश ऑन व्हील सेवा स्वच्छता की दिशा में सशक्त पहल है इससे जिले के स्वच्छता साथियो को रोजगार के साथ-साथ सम्मान भी मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि शहडोल जिले में वाश ऑन व्हील ग्रामीण अंचलों में घरेलू संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई हेतु एक स्मार्ट आधुनिक एवं मांग आधारित समाधान प्रदान करती है । स्वच्छता से रोजगार की नई पहल स्वच्छता साथी वॉश ऑन व्हील सेवा मांग एवं पूर्ति के सिद्धांत पर आधारित एक ऑनलाइन व्यवस्था है जिसमें मोबाइल एप के माध्यम से आम नागरिक घर के मुखिया अथवा संस्था प्रमुख शौचालय की साफ सफाई हेतु स्वच्छता साथी को रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। रिक्वेस्ट प्राप्त होते ही निर्धारित समय पर स्वच्छता सेवा उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति शहडोल के निर्देश अनुसार 05 ब्लाको से संबद्ध 29 क्लस्टर निर्माण करते हुए 802 ग्रामों को जोड़ा जा चुका है जिसमे ऑनबोर्ड 36 स्वच्छता साथियों में से 23 स्वच्छता साथियों को प्रशिक्षित करते हुए 23 सेक्टेरों में स्वच्छता साथियों को एलोकेट कर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। आगामी माह शेष 06 सेक्टरों में कार्य प्रारम्भ करते हुए जिले के शत प्रतिशत गावों में यह सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। अब तक शहडोल जिले में 1049 मागें प्राप्त हुई हैं जिन्हे स्वच्छता साथियों द्वारा 672 सेवाएं पूर्ण की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक शहडोल जिले के स्वच्छता साथियों द्वारा 1 लाख 16 हजार 508 रूपये प्राप्त किया जा चुका है।
0 Comments