Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बिरसिंहपुर पाली घुनघुटी किरिया कांटी में वन विभाग ने किया अनुभूति कैंप स्कूली बच्चों को कराया जंगल भ्रमण वनों और वन्यजीवों की जानकारी दी

बिरसिंहपुर पाली घुनघुटी किरिया कांटी में वन विभाग ने किया अनुभूति कैंप स्कूली बच्चों को कराया जंगल भ्रमण वनों और वन्यजीवों की जानकारी दी 
उमरिया अरुण विश्वकर्मा

 बिरसिंहपुर पाली वन विभाग की ओर से अनुभूति कैंप आयोजन किया गया।बच्चों को  के घुनघुटी किरिया कांटी वन क्षेत्र का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें कई पेड़-पौधों और उनके औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्रों के सवालों के जवाब देकर उन्हें वनों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभों से भी अवगत कराया गया। स्कूली बच्चों को जंगल भ्रमण कराकर वन्य जीवन, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से जोड़ना और उन्हें भविष्य के वन संरक्षक बनने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्रों के सवालों के जवाब देकर उन्हें वनों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभों से भी अवगत कराया गया।
 विद्यार्थियों को वन संरक्षण, कृषि और शिक्षा के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को जंगलों की सुरक्षा के तरीके, कई वन्यजीवों और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में भी बताया, जिससे उनमें प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ी। वन परिक्षेत्र पाली के  एस डी ओ दिगेन्देर सिंह पाली 
ने बताया कि इस पखवाड़े में वन विभाग द्वारा अलग-अलग स्कूलों के बच्चों के लिए विभिन्न स्थानों पर 'अनुभूति कैंप' आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण वन्यजीवों और वन सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाती है। विजेता और उपविजेता पुरस्कृत भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments