Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना जयसिंहनगर द्वारा खनिज परिवहन पर 02 कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त


अवैध उत्खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा 02 कार्यवाही की गई
शहडोल

 थाना जयसिंहनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोहारीडोल नाला, ग्राम बतौड़ी, की तरफ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, अवैध रूप से खनिज उत्खनन कर परिवहन कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देने पर सूचना स्थान पर एक ट्रैक्टर मय ट्राली खड़ी पायी गई जिसका चालक/स्वामी पुलिस के आने के पहले वाहन छोड़ भाग गया। उक्त वाहन की जांच के दौरान ट्रॉली में अवैध खनिज रेत लोड होना पाया गया, जिसके कोई वैध दस्तावेज तलाशी में प्राप्त नहीं हुए। मौके पर कार्यवाही उपरांत वाहन को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
जयसिंहनगर पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात आरोपी वाहन चालक पर बी.एन.एस. एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, उक्त जप्तशुदा ट्रैक्टर व ट्रॉली(अवैध रेत सहित) कीमती कुल 5,02,000 रु. जप्त कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कराया गया। 

2- दिनांक 22/01/26 को थाना जयसिंहनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोहारीडोल नाला, ग्राम बतौड़ी, की तरफ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, अवैध रूप से खनिज उत्खनन कर परिवहन कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देने पर सूचना स्थान पर एक ट्रैक्टर मय ट्राली खड़ी पायी गई जिसका चालक/स्वामी पुलिस के आने के पहले वाहन छोड़ भाग गया। उक्त वाहन की जांच के दौरान ट्रॉली में अवैध खनिज रेत लोड होना पाया गया, जिसके कोई वैध दस्तावेज तलाशी में प्राप्त नहीं हुए। मौके पर कार्यवाही उपरांत वाहन को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

जयसिंहनगर पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात आरोपी वाहन चालक पर बी.एन.एस. एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, उक्त जप्तशुदा ट्रैक्टर व ट्रॉली(अवैध रेत सहित) कीमती कुल 5,00,000 रु.जप्त कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कराया गया। 

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. अजय कुमार बैगा एवं थाना जयसिंहनगर पुलिस दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Post a Comment

0 Comments