ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न
उमरिया अरुण विश्वकर्मा
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मुदरिया में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच श्रीमती माया देवी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
वहीं मिडिल स्कूल मुदरिया में प्रधानाचार्य तथा हायर सेकेंडरी स्कूल मुदरिया में प्राचार्य श्री राकेश साहू के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के समस्त कर्मचारी, स्कूल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर लोगों में देशभक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
0 Comments