77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बिरसिंहपुर पाली स्थित लिटिल मिलेनियम इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। जहाँ देशभक्ति के इस पर्व को सिर्फ ध्वजारोहण तक सीमित न रखते हुए, स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के मन में दान, करुणा और मानवता की भावना जगाने का सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों को यह सिखाया गया कि दूसरों की मदद करना, जरूरतमंद बच्चों के प्रति दया और संवेदनशीलता रखना ही सच्ची देशभक्ति है।
इसी सोच के साथ बच्चों के द्वारा कपड़े, गिफ्ट्स और खिलौने दान स्वरूप एकत्रित किए गए, जिन्हें जरूरतमंद बच्चों तक पहुँचाने की पहल की गई। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बचपन में ही यदि बच्चों के भीतर सेवा और दया की भावना विकसित की जाए, तो वे आगे चलकर एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनते हैं।
इस अनोखी पहल में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का भी विशेष सहयोग देखने को मिला। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लिटिल मिलेनियम इंग्लिश मीडियम स्कूल की यह पहल समाज के लिए एक संदेश है।
कि मजबूत भारत की नींव केवल कानूनों से नहीं, बल्कि संवेदनशील और दयालु नागरिकों से बनती है।
0 Comments