Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम पंचायत मलमाथर मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, सरपंच ने कियाध्वजारोहण

ग्राम पंचायत मलमाथर मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, सरपंच ने किया
ध्वजारोहण
शहडोल गोहपारू राजेश यादव

आज ग्राम पंचायत  मलमाथर  में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत भवन परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सरपंच  ग्राम पंचायत मलमाथर  बाबूलाल बैगा द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया।


ध्वजारोहणः तिरंगा फहराने के बाद सभी उपस्थित ग्रामीणों और जन-प्रतिनिधियों ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता के जयकारे लगाए।

इस मौके पर सरपंच ग्राम पंचायत  मलमाथर बाबूलाल बैगा एवं उपसरपंच महेंद्र सिंह एवं रोजगार सहायक विनोद सिंह ने   ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, "संविधान ने हमें जो अधिकार और कर्तव्य दिए हैं, उनका पालन करना ही देश के प्रति सच्ची सेवा है।" उन्होंने गाँव के विकास और स्वच्छता को लेकर भी नई शपथ दिलाई।

स्थानीय स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए, जिसने सबका मन मोह लिया 

उपस्थितिः कार्यक्रम में सरपंच  बाबूलाल  बैगा सचिव गया सिह रोजगार सहायक  विनोद सिंह उपसरपंच  महेंद्र सिंह  पत्रकार राजेश कुमार यादव पूर्व उपसरपंच  आशीष शर्मा पंच, सौखीलाल सिंह प्रकाश सिंह  शिक्षक अमरीश पांडे  ग्राम सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई।

Post a Comment

0 Comments