Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

नायब तहसीलदार ब्यौहारी से अभद्रता और अवैध उत्खनन मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शहडोल

थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा जंगल भूमि से अवैध रेत उत्खनन व परिवहन कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में अपराध पंजीबद्ध कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
  थाना ब्यौहारी में नायब तहसीलदार शनि कुमार द्विवेदी द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, दिनांक 05.01.2026 की रात्रि भ्रमण के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP18ZG4011 को जंगल भूमि से अवैध रेत परिवहन करते पाया गया। रोकने पर आरोपियों द्वारा मार्ग अवरुद्ध कर अश्लील गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास एवं जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
  उक्त घटना पर आरोपी कामता बैस, अमरदीप उर्फ झब्बू बैस के विरुद्ध अश्लील गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास एवं जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में गंभीर बाधा करने का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। उक्त प्रकरण में एक आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था। 
  घटना के बाद से मुख्य आरोपी अमरदीप बैस फरार चल रहा था। जिसे ब्यौहारी पुलिस द्वारा दिनांक 20.01.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। 

Post a Comment

0 Comments