Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर और एसपी ने सामूहिक कन्या विवाह की तैयारियों का लिया जायजा

जबलपुर

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने आज गैरिसन ग्राउंड में सामूहिक कन्या विवाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री राम प्रकाश अहिरवार सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामूहिक विवाह के दौरान की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं पर आवश्यक चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने सुनिश्चित किया कि #सामूहिक_विवाह_कार्यक्रम सुचारू रूप से और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जा सके।

इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने गढ़ा में राधा कृष्ण बावली, बलदेवबाग में उजार पुरवा की बावली तथा करमचंद चौक पर बंगाली क्लब पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Post a Comment

0 Comments