Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

कोतवाली पुलिस द्वारा रेलवे डिपो में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार


थाना कोतवाली पुलिस ने रेलवे इंजीनियरिंग डिपो में घुसकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट व चाकूबाजी करने वाले अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
शहडोल

घटना का संक्षिप्त विवरण:- 

    दिनांक 16.01.2026 को फरियादी प्रहलाद शर्मा (उम्र 57 वर्ष), जो कि रेलवे इंजीनियरिंग डिपो शहडोल में TM-3 के पद पर कार्यरत हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह रात्रि ड्यूटी पर थे, तब करीब 02:30 से 03:00 बजे के बीच दो अज्ञात हेलमेटधारी व्यक्तियों ने डिपो परिसर में प्रवेश किया। फरियादी द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, उन्हें जमीन पर पटक दिया और आंखों में धूल डालकर लात-घूसों से मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू से हमला कर फरियादी के दाहिने और बाएं हाथ के अंगूठे के पास गंभीर चोटें पहुंचाईं। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
  कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही तत्काल देहाती नालसी के आधार धारा BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।  विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं हुलिए के आधार पर संदेही की घेराबंदी की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी:

कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.01.2026 को घटना में शामिल मुख्य आरोपी शुभम कुमार सोनी पिता सुनील कुमार सोनी उम्र 25 साल निवासी शुभम पैलेस थाना कोतवाली जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया । उक्त प्रकरण में दो आरोपी फरार चल रहे है जिनकी पता तलाश जारी है । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 

सराहनीय भूमिका:  उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली शहडोल के नेतृत्व में, उनि. राकेश बागरी , सउनि. रजनीश तिवारी, सउनि. कन्हैयालाल, प्रआर. कैलाश प्रजापति, गिरीश मिश्रा, शैलेन्द्र पटेल आरक्षक निर्मल  एवं आरक्षक राजेश कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Post a Comment

0 Comments