Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

देहदान करने वाले, उन्नत कृषकों सहित पुलिस एवं विभिन्न शासकीय विभागों में


उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवक सम्मानित किए गए
शहडोल

 जिला मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडिमय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहदान करने वाले, उन्नत कृषकों सहित पुलिस एवं विभिन्न शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित किया गया। 
     गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा शासकीय बिरसा मुण्डा चिकित्सा महाविद्यालय में देहदान करने की स्वीकृति देने वाले सुनील कुमार जगवानी एवं सतीश पाठक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के आत्मा परियोजना द्वारा जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती  तथा कृषि यंत्रों का उपयोग कर आधुनिक उन्नत खेती में नवाचार करने वाले किसानों को 25-25 हजार रूपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में 6वीं राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता में प्रदेश को तीसरा स्थान दिलाने वाले दल तथा कोच को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान, एसडीओपी ब्यौहारी, तथा डीएसपी महिला सुरक्षा शिवाली चतुर्वेदी, थाना प्रभारी शहडोल कोतवाली श्री राघवेन्द्र तिवारी, सिंहपुर थाना प्रभारी एलएन रहंगडाले, भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित श्री शैलेन्द्र सेखर तिवारी, लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, अभिमन्यु वर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक श्री भीम सिंह डामोर, जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय एवं खण्ड समन्वयकों सहित लोक अभियोजकों, महिला बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, कृषि विभाग के ग्रामीण विस्तार अधिकारियों, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments