यातायात अनुशासन की सीख, सड़क सुरक्षा माह में विशेष जागरूकता कार्यक्रम
युवाओं में सड़क सुरक्षा संस्कार, यातायात पुलिस का अभियान
टीकमगढ़
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में व्यवस्थित, सतत एवं उद्देश्यपरक सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की निर्धारित थीम “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” के अनुरूप नागरिकों में सुरक्षित, जिम्मेदार एवं नियमबद्ध यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक यातायात नियमों की जानकारी पहुँचाएँ।
विद्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
इसी क्रम में दिनांक 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) को थाना यातायात पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुण्डेश्वर, टीकमगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा तंत्र, दुर्घटना के प्रमुख कारण, यातायात नियमों का महत्व तथा सुरक्षा उपकरणों—हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को गोल्डन ऑवर (स्वर्णिम एक घंटा), राहवीर योजना (गुड सेमेरिटन स्कीम), हिट-एण्ड-रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना-2022 तथा आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं—108 एवं 112 के संबंध में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता पम्पलेट्स वितरित किए गए एवं विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम में कुल 140 विद्यार्थी (45 छात्र एवं 95 छात्राएँ), शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री गजेन्द्र जैन, शिक्षकगण श्री राजकुमार बंशकार, श्री राकेश कुमार जैन, श्री हरिओम कुशवाहा, श्रीमती रानी चौधरी, श्रीमती प्रभा जैन, श्रीमती विनोदिनी तिवारी तथा थाना यातायात में पदस्थ प्रधान आरक्षक आशीष सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
टीकमगढ़ पुलिस का सतत प्रयास है कि जिले का प्रत्येक नागरिक सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बने, यातायात नियमों का पालन करे तथा दुर्घटनामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाए।
0 Comments