Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई


विगत 10 दिनों में 29 अवैध हथियार एवं बड़ी संख्या में कारतूस/धारदार हथियार जब्त
भोपाल संपादकीय

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत 10 दिनों में विभिन्न  जिलों की पुलिस टीमों द्वारा अवैध हथियार निर्माण, तस्करी, विक्रय एवं उपयोग में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए 29 अवैध हथियार, कारतूस एवं निर्माण उपकरण जब्त किए गए हैं।
छतरपुर: जिले की थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध हथियार निर्माण एवं सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध हथियार निर्माण से जुड़ी 2 फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ कर एक देशी बंदूक, 7 देशी कट्टे, एक अधबनी पिस्टल, एक अधबना कट्टा, जिंदा कारतूस, खाली खोखे सहित हथियार निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न मशीनें, उपकरण एवं संसाधन जब्त किए गए।  पुलिस द्वारा हथियारों के स्रोत एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टीकमगढ़: जिले में पुलिस द्वारा  चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 17 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 6 देशी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस एवं 11 धारदार हथियार जब्त किए गए। 

ग्वालियर: थाना पुरानी छावनी पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर 3 देशी कट्टे, 5 जिंदा राउंड एवं 2 चाकू जब्त किए। 
इसी प्रकारबक्राइम ब्रांच एवं थाना बहोड़ापुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर कट्टे की वीडियो वायरल करने वाले विधि विरुद्ध बालक को 315 बोर कट्टे सहित अभिरक्षा में लिया। 

थाना माधौगंज पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा एवं जिंदा राउंड जब्त किए है। 

वहीं महाराजपुरा एवं गोला का मंदिर थाना पुलिस ने भी अलग-अलग कार्रवाई में आरोपियों को देशी कट्टे एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया। ग्वालियर पुलिस की इन कार्रवाइयों में कुल 7 देशी कट्टे, 10 जिंदा राउंड एवं 2 चाकू जब्त किए गए।

इसी प्रकार मुरैना में 2, गुना में 2, शिवपुरी तथा सतना में 1-1 अवैध हथियार जप्त किए हैं। 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने, निर्माण करने एवं आपराधिक गतिविधियों में उपयोग करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments