Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

वृत्त उमरिया एवं वृत्त मानपुर में अवैध मदिरा जब्त

वृत्त उमरिया एवं वृत्त मानपुर में अवैध मदिरा जब्त 
उमरिया संपादकीय

कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशन एवं आबकारी अधिकारी सावित्री भगत के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त उमरिया एवं मानपुर में अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय पर कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान ग्राम खरहाडांड मे अनावेदक घनश्याम यादव पिता धेनू लाल के ढाबे से 40 पाव मसाला एवं 12 पाव गोवा व्हिस्की तथा धमोखर स्थित चम्मूलाल यादव की किराना दुकान से 50 पाव देशी मदिरा जिसका कुल अनुमानित मूल्य लगभग 9400 रुपए है को जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है। 
कार्यवाही के दौरान उप निरीक्षक दिनकर सिंह तिवारी, आबकारी आरक्षक राजपति प्रजापति, अंजली गौतम,नगर सैनिक जीवन लाल कोल उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments