Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना सिंहपुर पुलिस की कार्यवाही – अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही

थाना सिंहपुर पुलिस की कार्यवाही – अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही
शहडोल/सिंहपुर

दिनांक 29/04/2026 को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बमुरा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक MP 18 GA 4518 को बमुरा तिराहे पर रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम नन्दलाल कोल पिता पुरुषोत्तम कोल, उम्र 27 वर्ष, निवासी पतखई थाना सिंहपुर बताया। वाहन की जांच करने पर उसमें गिट्टी लोड पाई गई, जिसके संबंध में चालक से वैध दस्तावेज एवं रॉयल्टी मांगी गई, परंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में चालक ने बताया कि उक्त गिट्टी वाहन मालिक सुरेन्द्र मोहन यादव उर्फ बाबा निवासी पतखई द्वारा नीलम स्टोन क्रेशर, घाटा थाना करनपठार जिला अनूपपुर से लोड कराकर ग्राम केरहा बिक्री हेतु भेजी गई थी।
उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान गवाहों की उपस्थिति में की गई। पुलिस द्वारा वाहन सहित लगभग 180 घनमीटर गिट्टी को जप्त कर कब्जे में लिया गया।
प्रथम दृष्टया यह कृत्य खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है । 
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सिंहपुर के नेतृत्व में, उनि. आशीष, सउनि शुभवंत चतुर्वेदी, प्र.आर. देवेन्द्र पाण्डेय, आर.रावजी डोडवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Post a Comment

0 Comments