थाना खैरहा पुलिस की कार्यवाही, भाई की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस नें किया गिरफ्तार
शहडोल
थाना खैरहा, जिला शहडोल पुलिस द्वारा हत्या के एक गंभीर मामले में फरार आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 24 अप्रैल 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सारंगपुर निवासी जगमोहन कोल ने अपने सगे भाई पन्नेलाल कोल की लोहे की सब्बल से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। सूचना के आधार पर थाना खैरहा में अपराध धारा बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था तथा आसपास के जंगलों में छिपकर अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं होने एवं अशिक्षित होने के कारण उसकी लोकेशन ट्रेस करना चुनौतीपूर्ण था।
थाना खैरहा पुलिस द्वारा टीम गठित कर तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 01 मई 2026 को ग्राम सेमराटोला क्षेत्र में पुलिस बल एवं ग्रामीणों के सहयोग से जंगल के मार्गों की घेराबंदी की गई।खेरहा पुलिस को घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति जंगल से बस्ती की ओर आता दिखाई दिया, जो पुलिस को
देखकर भागने लगा। तत्परता से कार्यवाही करते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जगमोहन कोल पिता प्यारे लाल कोल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सारंगपुर बताया।आरोपी ने पूछताछ में अपने भाई की हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की सब्बल एवं घटना के समय पहने गए कपड़े जप्त किए गए । आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।
सराहनीय भूमिका -उक्त कार्यवाही उनि उमाशंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में, प्र.आर. पवन कुमार शुक्ला, प्र.आर.जवाहर सिंह, आर.अमरसाय, आर.रवि कुमार, महिला आर.आज्ञावती सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
0 Comments