Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न
उमरिया

 कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग सहित अन्य विभागों कि लंबित शिकायतो पर नाराजगी व्यक्त की तथा समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
 बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त आवेदनों, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनो तथा जनसुनवाई,न्यायालयीन प्रकरणों, मानवाधिकार के पत्रों, फैक्ट न्यूज आदि की समीक्षा करते हुए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें। उन्होने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग एवं जल निगम को जल से संबंधित शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए । इसी तरह बाघान्नारा में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए। 

 उन्होने कहा कि पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं में जिनके लक्ष्य निर्धारित हैं, लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा संकल्प से समाधान अभियान संचालित किया जा रहा है।उन्होेने कहा कि आयोजित हो रहे शिविरों में क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए तथा योजनाओं के लाभ से हितग्राहियों को लाभांवित करना सुनिशिचत किया जाए । साथ ही जिन अधिकारियों को शिविरों के लिए क्लस्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है, वे अपने क्लस्टर पर उपस्थित रहकर आवेदनों का निराकरण करेंगे ।  

 बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,अपर कलेक्टर पी के सेनगुप्ता, संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया,एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह, एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले,डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद सीईओ मानपुर प्रत्यूष श्रीवास्तव,डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज सहित अन्य जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments