Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना सीधी पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन करते पिकअप वाहन सहित 06 मवेशी जप्त, चालक के विरुद्ध कार्यवाही

थाना सीधी पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन करते पिकअप वाहन सहित 06 
मवेशी जप्त, चालक के विरुद्ध कार्यवाही 
शहडोल

दिनांक 09.03.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुदरी बस स्टैण्ड तिराहा पर घेराबंदी कर अमझोर की ओर से आ रही एक बिना नंबर की पिकअप वाहन को रोककर चेक किया गया। जांच के दौरान वाहन में 05 नग पाड़ा एवं 01 नग भैंस को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ पाया गया।

वाहन चालक दिनेश कुमार कोल निवासी पसला थाना अनुपपुर से पूछताछ करने पर मवेशियों को कोतमा की ओर से सीधी ले जाना बताया गया, किंतु मवेशियों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर पुलिस द्वारा पिकअप वाहन एवं 06 नग मवेशी कुल कीमती लगभग 6,00,000 रुपये जप्त किए गए।
आरोपी चालक दिनेश कुमार कोल एवं वाहन मालिक अभिषेक सिंह निवासी भटनवारा जिला सतना के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एस.आर. भगत के नेतृत्व में सउनि गुलाब सिंह, प्रआर अखण्ड प्रताप एवं आर सतीश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments