Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला गन्ना अधिकारी बहराइच श्री आनंद कुमार शुक्ला एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नानपारा द्वारा कृषक श्री बुद्धिसागर तिवारी के खेत में बुवाई कर सरकार की योजनाओं की जानकारी किया साझा

जिला गन्ना अधिकारी बहराइच श्री आनंद कुमार शुक्ला एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नानपारा द्वारा कृषक श्री बुद्धिसागर तिवारी के खेत में बुवाई कर सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की गई
जनपद बहराइच 

दिनांक 7 फरवरी 26 को श्री मान जिला गन्ना अधिकारी बहराइच श्री आनंद कुमार शुक्ला एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नानपारा श्री मनोज कुमार उपाध्याय द्वारा ग्राम सभा लौकहिया  पुरैना गोविन्द शुगर मिल ऐरा के परिक्षेत्र में किसान श्री बुद्धिसागर तिवारी पुत्र श्री  वेंकटेश्वर तिवारी के प्लॉट में चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) श्री बीरम सिंह राठौर एवं गन्ना प्रबन्ध पंकज कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में बसंत कालीन प्रदर्शन प्लॉट गन्ना प्रजाति कोलख 16202,एवं 14201की बुआई कर सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की गई। साथ ही जिला गन्ना अधिकारी महोदय द्वारा कृषक को गन्ने के सहफसल लगाने हेतु चीनी मिल द्वारा मूंग के पैकेट भी वितरण किए गए। उक्त अवसर पर चीनी मिल के महाप्रबन्धक (गन्ना) द्वारा बसंत कालीन गन्ना बुआई हेतु कृषकों को दी जाने वाली सुविधाओं की पूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित कृषक बंधु से निवेदन भी किया गया कि अपना गन्ना कोल्हू क्रेशर पर न डाले इस वर्ष मौका मिला है कि आप सभी अपना सम्पूर्ण गन्ना चीनी मिल को सप्लाई कर बेसिक कोटा मजबूत करें। उक्त स्थल पर सम्मानित कृषक, गुरुप्रीत सिंह, पुर्व प्रधान श्रीगणेश, मनोज शुक्ला, अवधेश मिश्रा, शुभ नारायण कुशवाहा,दीनदयाल, उपस्थित रहे। कृषकों ने चीनी मिल की गन्ना उठान, गन्ना भुगतान, एवं गन्ना विकास के कार्यों की प्रशंसा की।

Post a Comment

0 Comments