वेंकटनगर पुलिस की तत्परता — लापता नाबालिग बालक को 24 घंटे के भीतर खोजकर परिजनों को सौंपा
अनूपपुर
पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर थाना जैतहरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक लापता नाबालिग बालक को दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05/03/2026 को एक व्यक्ति ने अपने 14 वर्ष 09 माह के नाबालिग पुत्र के अचानक घर से लापता हो जाने की रिपोर्ट पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर थाना जैतहरी में दर्ज कराई थी। जिस पर अपराध क्रमांक 106/2026 एवं 46/2026 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर नाबालिग की तलाश प्रारंभ की गई।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ श्री नवीन कुमार तिवारी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी जैतहरी श्री अमर वर्मा के मार्गदर्शन में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
वेंकटनगर पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए नाबालिग बालक की तलाश की गई और दिनांक 06/03/2026 को उसे सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सउनि. सुरेश कुमार अहिरवार, आर. 281 सोनू पर्ते एवं आर. 288 विजय टाटू का विशेष योगदान रहा।
0 Comments